पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • RR Vs KKR Live Score: Rajasthan Royals Vs Kolkata Knight Riders Live In Jaipur, राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2018 RR vs KKR Live Score: राजस्थान रॉयल्स को आज घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स से मिलेगी चुनौती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

IPL 2018 Live Score जयपुर. राजस्थान रॉयल्स को अजिंक्य रहाणे के रूप में नया कप्तान भले ही मिल गया हो लेकिन उसने अब तक आईपीएल के 11वें सीजन में वैसा खेल नहीं दिखाया है जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी। रहाणे की टीम जब बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने उतरेगी तो ये देखना रोचक होगा कि वो इस टीम का मुकाबला कैसे करती है। दूसरी तरफ, कोलकाता के हौसले दिल्ली जैसी टीम को हराने के बाद बुलंद नजर आते हैं। कोलकाता के पास भी दिनेश कार्तिक के तौर पर नया कप्तान है। कार्तिक को भी धोनी की तरह कैप्टन कूल कहा जा रहा है। यानी वो मुश्किल वक्त में भी खुद को शांत रखते हैं। DainikBhaskar.com आपको इस मैच से जुड़े तमाम LIVE UPDATES दे रहा है।

 

  

कौन कहां बेहतर और कहां कमजोर
- राजस्थान रॉयल्स:
अजिंक्य रहाणे की टीम के प्लेयर व्यक्तिगत तौर पर तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन एक यूनिट के तौर पर उनमें दमखम की कमी साफ नजर आती है। यही वजह है कि वो अब प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। जाहिर सी बात है कि राजस्थान रॉयल्स के पास अपनी पोजीशन बेहतर करने का मौका है क्योंकि वो अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगे। संजू सैमसन और रहाणे को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। संजू ने अपनी बैटिंग से सबका ध्यान खींचा है। सबसे बड़ी दिक्कत तो बेन स्टोक्स को लेकर है। वो इस सीजन के सबसे महंगे प्लेयर हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। यही हाल बॉलिंग में है। जयदेव उनादकट को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाजी औसत नजर आती है। 

 

कोलकाता नाइट राइडर्स: कोलकाता ने सोमवार को दिल्ली को अपने होम ग्राउंड पर करारी शिकस्त दी। जाहिर है उनके लिए ये जीत टॉनिक का काम करेेगी। सुनील नारायण और नीतीश राणा ने इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है। राणा को उमेश यादव का एक बाउंसर सिर पर लगा था। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की है। रॉबिन उथप्पा अच्छे चल रहे हैं। सुनील नारायण ने तो इस सीजन में गजब का खेल दिखाया है। वो बैटिंग में ओपनिंग कर रहे हैं और बाद में बॉल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव की चाइनामैन बॉल्स हर बैट्समैन को परेशान कर रही हैं। 

खबरें और भी हैं...