पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंRRB 2018 Exam: रेलवे ने दो माह पहले ग्रुप C और ग्रुप D के करीब 90 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे थे। Railway में कई सालों के बाद इतने बड़े लेवल पर एग्जाम होने के कारण देशभर से लाखों कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार इन नब्बे हजार पोस्ट्स के लिए करीब पौने तीन करोड़ लोगों ने आवेदन किए थे। रेलवे को जो आवेदन मिले, उनमें से लगभग 2.38 करोड़ आवेदन सही पाए गए हैं। यानी अब 2.38 करोड़ कैंडिडेट्स के बीच 90 हजार पदों के लिए कॉम्पिटिशन होगा। इससे साफ है कि लगभाग 260 लोगों में से एक व्यक्ति को ही रेलवे में जॉब मिल पाएगा।
Railway Exam के लिए क्यों आए इतने आवेदन :
वैकेंसियों के ऐलान के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु और योग्यता संबंधी शर्तों में काफी छूट दे दी थी। इस वजह से कैंडिडेट्स की संख्या काफी बढ़ गई। पहले ग्रुप D के लिए 10वीं पास के साथ-साथ ITI सर्टिफिकेट भी अनिवार्य किया गया था, लेकिन बाद में इसकी अनिवार्यता को हटा दिया गया। इसके अलावा अधिकतम उम्र के पैमाने में भी ढील दी गई थी।
कई कैंडिडेट्स के मार्क्स आ सकते हैं समान :
इतना टफ कॉम्पिटिशन होने के कारण इस एग्जाम में कई कैंडिडेट्स के मार्क्स समान आने की संभावना हो सकती है। अगर कई कैंडिडेट के एक जैसे मार्क्स होंगे तो क्या होगा? रेलवे ने जारी नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि अगर दो या दो से अधिक कैंडिडेट के मेरिट में एक समान मार्क्स आए तो आयु के आधार पर सिलेक्शन होगा। यानी जिस व्यक्ति की आयु अधिक होगी, उसे प्रॉयोरिटी दी जाएगी।
ऐसे करें रेलवे एग्जाम (RRB Railway Exam) तैयारी :
इस पूरी एग्जाम में सबसे महत्वपूर्ण स्टेज होगा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट। सबसे ज्यादा ध्यान इसी पर देना होगा। इसमें 90 मिनट में 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों में मैथ्स, रिजनिंग, जनरल साइंस और जनरल नॉलेज-करंट अफेयर्स से संबंधित होंगे। यहां नॉलेज के साथ-साथ स्पीड भी मायने रखेगी। अच्छी बात यह है कि रिटन और फिजिकल टेस्ट (केवल ग्रुप डी के लिए) के बाद इंटरव्यू नहीं होगा। ऐसा इंटरव्यू में संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए किया गया है।
रेलवे के ऑनलाइन मॉक टेस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.