पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • RSMSSB Recruitment 2018 : 2077 Vacancies Apply Online For The Post Live Stock Assistants

RSMSSB ने लाइव स्टॉक सहायक के पद पर 2077वैकेंसी निकाली है। आईये जानते है आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन से जुड़ी अहम जानकारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है क्यूंकि अब यहाँ नौकरी पाने का अच्छा मौका है. राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन किया है. बोर्ड ने कुल 2077 पदों पर जनजातीय और गैर जनजातीय छेत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं जिन्हे आवेदक, 11 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. जो लोग आवेदन करना चाहते हैं उनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जनरल के लिए आवेदन शुल्क 450 रूपए रखा गया है जिबकी कुछ जाति और वर्गों को विशेष छूट दी गयी है. चलिए अब आपको पद के बारे में पूरी जानकारी देते हैं कि कैसे आप इन पदों के लिए सही से आवेदन करें।

पद का नाम तथा विवरण
यह नौकरियां पशुधन सहायक (Live Stock Assistants) के पद पर निकली है
कुल 2077 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं
जनजातीय क्षेत्र में 244 पोस्ट हैं
गैर जनजातीय क्षेत्र में 1833 पोस्ट हैं

शैक्षणिक योग्यता
उमीदवार का 10 + 2 भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, बागवानी, और कृषि छेत्र मे पास होना जरुरी है.
इसके अलावा पशुपालन के साथ एक या दो साल का पशुधन सहायक पोस्ट का एक्सपीरिएंस है.

आयु सीमा
आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए, हालाँकि कुछ वर्गों को छूट भी दी गयी है.


आवेदन शुल्क
जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग को आवेदन शुल्क 450 रूपए देना होगा।
गैर क्रीमी लेयर ओबीसी वर्ग को आवेदन शुल्क 350 रूपए देना होगा।
अनुसूचित जाति, जनजाति को आवेदन शुल्क 250 रूपए देना होगा।
आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग जैसे माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं।

 


वेतनमान
चुने गए लोगों को सातवें वेतन आयोग के तहत 26300 से 85500 महीने तक निर्धारित की गयी है, सैलरी पे मेट्रिक्स 8 के अनुसार दी जाएगी।
आईए जानते है आवेदन से जुडी महत्वपूर्ण तारीख...

 



खबरें और भी हैं...