पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लंबे इंतजार के बाद आरयूबी का काम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिंजौर-कालका मेन रोड के रेलवे फाटक पर बन रहे आरयूबी का काम लंबे इंतजार के बाद आखिर शुरू हो गया। पिछले करीब 26 दिन से भी ज्यादा हो गए रेलवे द्वारा किए जा रहे आरयूबी का काम बंद पड़ा था। जिसको लेकर लोगो में रोष था। गत दिवस रेलवे द्वारा आरयूबी का काम शुरू कर दिया गया। करीब 6 दिन से पड़े सरिए को काटने का काम शुरू हो गया है। रेलवे की ओर से आरयूबी के काम में पहले ट्रेन की पटरी के नीचे ट्रैफिक के निकलने के लिए बाॅक्स फिट किए जाने हैं। बाॅक्स के मुताबिक सरिया काटा जा रहा है। उसके बाद सीमेंट के बाॅक्स यहीं पर बनाए जाएंगे। जिनके बनने के बाद पटरी के नीचे जमीन खोदकर क्रेन के साथ बाॅक्स पटरी के नीचे फिट किए जाएंगे। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक पटरी के नीचे चार बाॅक्स लगाए जाने हैं जिसमें फोरलेन के लिए दो बाॅक्स साढ़े 5 मीटर चौड़े और दो 5 मीटर चौड़े होंगे। इनकी उंचाई साढ़े 5 मीटर होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह काम करीब 6 माह में पूरा हो जाएगा। विगत 7 फरवरी को भास्कर ने आरयूबी के रुके काम से लोगों की परेशानी व नए सर्विस रोड के रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मी न होने से लग रहे जाम की समस्या को प्रमुखता से छापा था। जिसके बाद आरयूबी का काम भी शुरू हो गया और सर्विस रोड के फाटक पर पुलिस कर्मी भी तैनात हो गए। पीडब्ल्यूडी के जेई परमजीत सिंह गिल ने बताया कि अभी तो रेलवे द्वारा काम किया जा रहा है। इस काम के बाद ही वो अपना काम शुरू करेंगे। जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा करीब 6 माह में काम पूरा किया जाएगा। उसके बाद ही फाटक के दोनों ओर जमीन की खुदाई करके आरयूबी का काम शुरू होगा। गिल ने बताया कि फाटक से कालका की ओर 183 मीटर लंबी और फाटक से पिंजौर की ओर 235 मीटर लंबी आरयूबी की सड़क बनेगी। आरयूबी नए या पुराने सर्वे के मुताबिक बनेगा। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी तो उनका काम देरी से शुरू होना है तब तक पूरी सर्वे की रिपोर्ट भी आ जाएगी। जिसके मुताबिक आरयूबी बनना है।

खबरें और भी हैं...