पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. ये मोमेंट वाकई भावुक कर देना वाला था। एक बेटी अपनी मां से दस महीने बाद मिल रही थी। दस महीने से उसकी मां दुबई की जेल में बंद थी। जब उसने अपनी मां को देखा तो तेजी से मां की ओर भागी। मां से ऐसी लिपटी कि कभी छोड़ेगी नहीं। मां भी उसे चुमने लगी। ये कहानी है कि 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर चुके टीवी एक्टर अमित टंडन की वाइफ रूबी टंडन और उनकी 10 साल की बेटी जियाना की। दुबई की जेल से रिहाई के बाद दुबई एयरपोर्ट पर पहली बार जब अपनी बेटी से मिलीं तो एक इमोशनल मोमेंट क्रिएट हुआ।
क्यों जेल में थीं रूबी
रूबी को दुबई ने जेल में डाला था। रूबी दुबई के अल राफा जेल में थीं। आरोप था कि उन्होंने दुबई के हेल्थ अफसरों को धमकाया था। बता दें कि रूबी दुबई में एक इवेंट में भाग लेने गई थी। जब तक रूबी जेल में रहीं, अमित टंडन उन्हें बाहर लाने के लिए दौड़ते भागते रहे। इन दस महीनों में उन्होंने बेटी जियाना का भी पूरा ख्याल रखा।
मुंबई में डर्मेटोलॉजिस्ट हैं रूबी
रूबी मुंबई के अंधेरी में एक नामी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। उनके क्लाइंट्स में टीवी और बॉलीवुड के कई एक्टर हैं। इनमें एक मॉनी रॉय भी हैं...जब रूबी जेल में थी तो मॉनी रॉय दो बार उनसे मिलने गईं। रूबी मूल से कनाडा का नागरिक हैं। शिकागो यूनिवर्सिटी से रूबी ने मेडिकल की डिग्री ली है।
आगे की स्लाइड्स में रूबी टंडन और उनकी बेटी जियाना की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.