पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने कहा है कि रूस के साथ चल रही शांति वार्ता में रूस की कुछ शर्तें मानने लायक नहीं हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच क़रीब 14 घंटे चली बातचीत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह बात कही. बातचीत अभी जारी है.
मैराथन बातचीत के बीच एक ब्रेक के दौरान पत्रकारों से राष्ट्रपति पोरोशेंको ने यह बात कही. बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी शामिल हैं.
बातचीत का नतीजा साफ़ तौर पर सामने नहीं आ पाया लेकिन कूटनीतिक सूत्रों से पहले जानकारी मिली थी कि दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है.
रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बेलारूस में पूरी रात इस मुद्दे पर बात की. इस मुलाक़ात में फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने भी मध्यस्थता की.
इससे पहले राष्ट्रपति पोरोशेंको ने कहा था कि युद्धविराम बेहद ज़रूरी है.
बीते कुछ हफ़्तों से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. विद्रोहियों ने नए हमले किए हैं. पूर्वी यूक्रेन में चल रही लड़ाई में अब तक हज़ारों लोग मारे गए हैं.
शांतिवार्ता में युद्धविराम, भारी हथियार हटाने और असैन्य क्षेत्र बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है.
रूस पर इन विद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप है, जिससे वह इन्कार करता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.