आधी रात बीच सड़क पहला प्यार देख बेकाबू हुए सचिन, कार से उतरकर किया ये
वीडियो डेस्क. सचिन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो मेट्रो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर मुंबई के ब्रांद्रा से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने कुछ लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देखा तो कार रोक दी और वहीं उतर गए। इसके बाद सचिन ने बल्ला थामा और खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने कई शॉट्स भी जड़े। अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।