पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबगदाद. इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को 2006 में फांसी की सजा दी गई थी। इसके बाद उसके शव को दफनाने के लिए बगदाद भेज दिया गया था, लेकिन इराक से ही खबर है कि सद्दाम की कब्र से उसका शव रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुका है। उसकी कॉन्क्रीट की टूटी कब्र खाली पड़ी हुई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि सद्दाम के शव को उनकी बेटी लेकर चली गई है।
सबके अलग-अलग दावे
- सद्दाम के वंशज शेख मनफ अली अल- निदा का दावा है कि किसी ने सद्दाम की कब्र को खोदा और उसके शव को जला दिया गया है। कब्र की सिक्योरिटी में लगे शिया पैरामिलिट्री फोर्स का दावा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने फाइटर तैनात किए थे। यहां हवाई हमले में कब्र बर्बाद हो गई।
- वहीं, सद्दाम के लिए काम कर चुके एक एक सैनिक ने दावा किया कि तानाशाह की निर्वासित बेटी हाला अपने प्राइवेट जेट इराक आई थी और चुपचाप पिता की डेडबॉडी लेकर जॉर्डन चली गई। एक इराकी प्रोफेसर के मुताबिक, सद्दाम की बेटी हाला कभी इराक लौटी ही नहीं है।
अल-अवजा में दफनाया था सद्दाम को
- रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व यूएस प्रेसिडेंट जॉर्ज बुश ने खुद 30 दिसंबर 2006 को तानाशाह की डेडबॉडी यूएस मिलिट्री हेलिकॉप्टर से बगदाद रवाना की थी। बगदाद से शव को अल-अवजा ले जाया गया, जहां उसे दफनाया गया। उसकी डेडबॉडी को सुबह होने से पहले ही दफनाया दिया गया था। यहां हर साल उसके जन्मदिन पर समर्थक जमा होते थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.