पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकैंसर से पीड़ित जानी-मानी अभिनेत्री साधना मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं.
उन्हें मुंह का कैंसर है और सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जाती है.
इसी हफ़्ते मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज कैंपस के एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑन्कोलॉजी में मुंह के कैंसर की उनकी सर्जरी हुई थी.
मुंबई के अख़बार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक़ ये सर्जरी नौ घंटों तक चली थी.
साधना ने 'आरज़ू', 'मेरे मेहबूब', 'लव इन शिमला' और 'वो कौन थी' जैसी फ़िल्मों में काम किया है.
73 वर्षीय साधना इस साल मई के महीने में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रैंप पर दिखी थीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.