सेल : महिलाओं के लिए खेल समेत कई प्रतियोगिताएं
महिला अधिकारों के प्रति गर्ल्स को किया जागरूक
झारखंड होम्योपैथिक ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन ने मनाई होली
बहावलपुरी पंजाबी समाज की टोली ने नवविवाहित जोड़ों को दी बधाई
सिटी रिपोर्टर| सेल रांची इकाइयों ने महिला दिवस धूमधाम से मनाया। सेल की महिला कर्मियों ने ललित कला, खेल, ज्ञान, बागवानी आदि प्रतिस्पर्धाओं का लुत्फ उठाया। अपशिष्ट पदार्थों से कलात्मक शो-पीस बनाने की प्रतियोगिता भी हुई। कई खेल आयोजित किए गए जिसमें 30 महिला कर्मियों ने दम-खम दिखाकर पुरुष सहकर्मियों को अचंभित किया।
सिटी रिपोर्टर| इनर व्हील क्लब अॉफ स्वर्णरेखा रांची द्वारा लालपुर स्थित बालिका शिक्षा भवन हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा छात्राओं के बीच सेनिटरी पैड, बिस्कुट, चिप्स अादि का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें साफ सफाई, महिला उल्थान, महिलाओं के अधिकार, महिला सशक्तिकरण अादि विषयों पर जागरूक किया।
सिटी रिपोर्टर|झारखंड होम्योपैथिक ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा होली मिलन का अायोजन किया गया। क्लब रोड स्थित मिलन पैलेस में होली मिलन के साथ ही महिला दिवस भी मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की प्ररेणा दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. रामजी यादव, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. आरएल तिवारी, डॉ. एसबी शर्मा, डॉ. रामायण तिवारी, डॉ. दीपक कुमारने सदस्यों को बधाई दी।
सिटी रिपोर्टर|बहावलपुरी पंजाबी समाज ने होली के दिन टोली निकाली। कृष्णानगर कॉलोनी रातू रोड गुरुद्वारा मंदिर चौक से सुबह 11 बजे होली की टोली निकली और कॉलोनी की गलियों का भ्रमण किया। टोली ने लोगों के घर घर जाकर होली की शुभकामना दी। समाज के नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के माता-पिता को विशेष तौर पर बधाई दी गई।