पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंच गई हैं. साइना ने सेमीफ़ाइनल में चीन की ज़ुआन डेंग को हराया.
79 मिनट तक चले इस सेमीफ़ाइनल मुकाबले में साइना और डेंग के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन साइना ने निर्णायक आख़िरी गेम में शानदार वापसी करते हुए विजेता बनीं.
साइना ने पहला गेम 21-14 से जीता था लेकिन इसके बाद दूसरे गेम में वो अपना खेल बरकरार नहीं रख सकीं.
साइना दूसरा गेम 17-21 से हार गईं जबकि तीसरे मैच में उन्होंने डेंग को कड़ी मेहनत के बाद 21-19 से हराया. हालांकि तीसरे गेम में साइना शुरुआत में 0-7 से पिछड़ गई थीं लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और डेंग को हावी नहीं होने दिया.
साइना ने इससे पहले क्वार्टरफ़ाइनल में इंडोनेशिया की बेलेट्रिक्स मनुपुत्ती को हराया था.
1.20 लाख डॉलर के इनाम वाले इस टूर्नामेंट में साइना रविवार को फ़ाइनल खेलेंगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.