पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सखी मंडलों ने दिया सही पोषण का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण अभियान के तहत जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उचित पोषण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों की सखी मंडलों ने बढ़-चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी पेश की है। 8 मार्च से अब तक सखी मंडल की दीदियों ने ग्राम व पंचायत स्तर पर पोषण व स्वच्छता के संदर्भ में वार्ता, शौचालय के निर्माण व सफाई पर आधारित बैठक, पोषण की महत्ता को दर्शाते हुए जन जागरूकता रैली जैसे आयोजनों में भाग लिया है। विभिन्न स्तर पर आयोजित समूह व विशेष ग्राम संगठन की बैठकों में किचन गार्डन व महिला के गर्भावस्था के पूर्व व पश्चात 1000 दिनों की निगरानी के महत्वों का धरातल पर प्रचार व प्रसार भी किया गया। साथ ही महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सही पोषण- देश रौशन के नारे लगाए। इस पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं ने समाज को बेहतर व पोषित बनाने के लिए शपथ ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...