पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पहले लखनऊ में एक नाइट क्लब का उद्घाटन किया। फिर विवादों में घिरने पर जांच के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। साक्षी महाराज का कहना है कि उनसे रेस्तरां बताकर उद्घाटन कराया गया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिसका वह उद्घाटन कर रहे हैं वह नाइट क्लब है। पार्टी के पूर्व महासचिव रंजन सिंह चौहान रेस्तरां का उद्घाटन करने के लिए साथ लेकर आए थे।
रेस्तरां के मालिक से लाइसेंस मांगा
बता दें कि साक्षी महाराज ने लखनऊ के अलीगंज में एक नाइट क्लब का शुभारंभ किया था। लखनऊ एसएसपी को लिखे खत में साक्षी महाराज ने बताया है कि उन्होंने रेस्तरां के मालिक से लाइसेंस मांगा है, लेकिन वो लाइसेंस देने में असमर्थ है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.