सलमान भी जारी रख रहे ‘राधे’ की शूटिंग
कोरोना फियर के बीच सलमान खान अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने के मूड में नहीं है। वो अपनी फिल्म ‘राधे’ को टाइम पर रिलीज करना चाहते हैं, जिसके चलते वे फिल्म की शूटिंग जारी रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘राधे’ के सेट पर सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। कोरोना से बचने के लिए हर तरह के बचाव किए जा रहे हैं। ‘राधे’ की पूरी टीम विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्लूएचओ) द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स का पालन कर रही है। वहीं दूसरे सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पंजाब में जारी रखे हैं। वहां भी सेट पर कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। पूरे सेट को बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है।