मुंबई. सलमान खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' का पहला सॉन्ग रिलीज हो गया है। सॉन्ग को एक्ट्रेस जैकलीन और सलमान खान पर फिल्माया गया है। इसमें जैकलीन ने पोल डांस भी किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के ट्रेलर की तरह ही पहला सॉन्ग भी फैन्स को काफी पसंद आएगा। 'हीरिये' गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि मीत ब्रदर्स ने म्यूजिक दिया है, मशहूर पंजाबी सिंगर दीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। आपको बता दें कि मोस्टअवेटेड फिल्म 'रेस-3' ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।