पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलमान खान, फिल्म रेस 3, Salman Khan Film Race 3 Trailer Launch Event

'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने बॉबी देओल को कहा 'बॉडी देओल'

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट जुहू में किया गया। इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, अनिल कपूर और फ्रेडी दारूवाला मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट को दुनियाभर में बैठे सलमान खान के फैंस ने 360 डिग्री फॉर्मेट में देखा। इवेंट में सलमान खान ने बॉबी देओल को लिए कहा, 'बॉबी देओल अब बॉडी देओल बन चुके हैं'। बॉबी ने जवाब में सलमान को मामू बुलाते हुए कहा, 'मामू मेरे लिए फरिश्ते हैं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया है'। इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं सलमान खान की बहुत अहसानमंद हूं। किक मेरे करियर में एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी'। फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, समय की कमी के चलते मैं 'रेस' और 'रेस 2' नहीं देख पाया लेकिन यह अच्छा ही रहा। इससे मैं 'रेस 3' में अपने इनपुट डाल पाया। बता दें कि रेस 3 साल इसी साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा है। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें रेस 3 लॉन्च इवेंट की फोटोज...

खबरें और भी हैं...