पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इसी साल ईद (15 जून) पर रिलीज होगी। इन दिनों डायरेक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म 'रेस 3' का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है। शनिवार को फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में सलमान खान रेड जीन्स और ब्लैक शर्ट में स्पॉट हुए। इसके पहले फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के घर पर हुई पार्टी में सलमान ऑरेंज जीन्स में नजर आए थे। फिल्म प्रमोशन के लिए स्टारकास्ट महबूब स्टूडियो में स्पॉट हुईं। गॉर्जियस लुक में स्पॉट हुई फिल्म की एक्ट्रेसेस...
प्रमोशनल इवेंट में फिल्म की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में गॉर्जियस लुक में नजर आईं। वहीं, फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस डेजी शाह ब्लैक और व्हाइट स्ट्रीप्स वाली ड्रेस में नजर आईं। शाकीब सलीम लाइट पिंक शर्ट और जीन्स में दिखे। वहीं, बॉबी देओल और अनिल कपूर ब्लैक ड्रेस में नजर आए। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसमें सलमान खान ताबड़-तोड़ एक्शन करते नजर आए थे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें रेस 3 के प्रमोशनल इवेंट की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.