पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सलमान ने हवा में ऐसे दिखाई कलाबाजी, इस फिल्म के लिए की थी खास तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। काला हिरण शिकार मामले में मिली जमानत के बाद सलमान खान एक बार फिर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बिजी हो गए हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही वो फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान हवा में बैक फ्लिप करते नजर आ रहे हैं। 

 


- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के वक्त का है, जिसकी शूटिंग के लिए सलमान देर रात हवा में जंप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
- अली अब्बास जफर ने ट्वीट करते हुए कहा- सलमान की फिल्म 'भारत' का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। जल्द ही इस फिल्म से जुड़ी कई रोचक जानकारियां आपको मिलेंगी। 


सलमान के साथ अली की तीसरी फिल्म...
सलमान के साथ अली अब्बास जफर की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले सलमान ने उनके साथ फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है में काम किया है। माना जा रहा है कि उनकी तीसरी फिल्म 'भारत' 2014 में आई साउथ मूवी 'ओडी टू माइ फादर' से इंस्पायर है। 

 

अागे की स्लाइड्स पर, हवा में कलाबाजियां दिखाते सलमान की कुछ और PHOTOS...

खबरें और भी हैं...