पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। सलमान की मोस्टअेवेटेड मूवी 'रेस 3' का ट्रेलर 15 मई की शाम को रिलीज हुआ। करीब 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में जब सलमान से पूछा गया- क्या ब्लैक बक केस में जेल जाने के दौरान वो उन पर लगे करोड़ों रुपयों को लेकर टेंशन में थे। इस पर सलमान ने कहा- आपको क्या लगा था कि मैं हमेशा के लिए जेल में रहने वाला हूं। सवाल पूछने वाले जर्नलिस्ट ने कहा- नहीं, तो सलमान बोले शुक्रिया।
बता दें कि सलमान को 20 साल पुराने 1998 के ब्लैक बक शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद सलमान को जेल जाना पड़ा था। हालांकि दो दिनों के बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले में चार और आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
क्या है ब्लैक बक केस...
- सलमान पर जोधपुर के घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव में 27-28 सितंबर 1998 की रात ब्लैक बक (काले हिरण) का शिकार करने का आरोप है। इसके अलावा कांकाणी गांव में 1 अक्टूबर को 2 काले हिरणों के शिकार करने का भी आरोप था। इस तरह कुल चार केस थे। तीन हिरणों के शिकार के और चौथा आर्म्स एक्ट का। दरअसल, तब सलमान के कमरे से उनकी निजी पिस्टल और राइफल बरामद की गई थीं, जिनके लाइसेंस की मियाद खत्म हो चुकी थी।
'रेस 3' के ट्रेलर में दिखा सलमान का एक्शन अवतार...
करीब साढ़े 3 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत सलमान (सिकंदर) के डायलॉग 'ये रेस जिंदगी की रेस है...किसी की जिंदगी लेकर ही खत्म होगी' से होती है। इसके बाद सलमान ताबड़तोड़ गोलियां चलाते नजर आते हैं। तुरंत ही सिकंदर का एक और डायलॉग आता है कि, ‘परिवार के लिए अगर किसी की जान भी लेनी पड़े तब भी हम पीछे नहीं हटते हैं।’ ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स के बीच जिस तरह से ग्लैमर का तड़का लगाया गया है वह काबिलेतारीफ है।
आगे की स्लाइड्स पर, रेस 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे सेलेब्स की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.