पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रेस 3' इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का उनके फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्यूबलाइट में सलमान को लाचार अवतार में देख उनके फैंस काफी निराश हुए थे। लिहाजा सलमान ने उसके बाद तय कर लिया कि वे अपनी अपकमिंग फिल्मों में फैंस को अपने टिपिकल अंदाज में ही दिखेंगे। 15 मई को 'रेस 3' का ट्रेलर आ रहा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि लंबे अरसे बाद सलमान फिल्म में बेयर बॉडी में नजर आने वाले हैं। इसकी झलक ट्रेलर में दिखेगी। स्लो मोशन में शर्ट उतारते नजर आएंगे सलमान...
इससे पहले सलमान आखिरी बार ‘सुल्तान’ में बेयर बॉडी कुश्ती की रिंग में दिखे थे। हालांकि वे वहां कमीज उतार कर अपने टिपिकल अंदाज में नजर नहीं आए थे। लेकिन रेस 3 में खास तौर पर स्लो मोशन में सलमान को कमीज उतारते दिखाया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज हो सकता है। क्योंकि 14 मई को तो फिल्म की टीम जैसलमेर में शूटिंग कर रही थी। लेकिन रेमो डिसूजा ने साफ कर दिया है कि ट्रेलर एक बड़े इवेंट में रिलीज होगा...और इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी।
आगे की स्लाइड्स पर, फिल्म 'रेस 3' में सलमान और जैकलीन फर्नांडीज का लुक...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.