पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भद्दी भाषा बोलने पर करण से ख़फ़ा सलमान?

भद्दी भाषा बोलने पर करण से ख़फ़ा सलमान?

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एआईबी रोस्ट शो में करण जौहर ने जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की थी और जो चुटकुले सुनाए थे उसकी वजह से उनके दोस्त सलमान ख़ान बेहद नाराज़ बताए जा रहे हैं.

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक़ सलमान ख़ान ने करण जौहर को फ़ोन करके उनसे अपनी नाख़ुशी का इज़हार किया.

सलमान ख़ान ने शो में करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के चुटकुलों पर कथित तौर से एतराज़ जताया और कहा कि शो में जो भाषा इस्तेमाल की गई वो भद्दी थी और यह स्वीकार नहीं किया जा सकता.

सलमान ख़ान, करण जौहर की नई फ़िल्म \'शुद्धि\' में काम करने वाले हैं.

एआईबी रोस्ट के इस शो के बाद दोनों के रिश्तों में क्या तल्खी आएगी, ये देखना बाक़ी है.

ये भी कहा जा रहा है कि इस शो में सलमान ख़ान और उनके परिवार पर भी कुछ जोक कहे गए थे, जिन्हें सलमान के एतराज़ के बाद हटा दिया गया था और फिर इंटरनेट पर डाला गया था.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)