पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैमसंग ने 5जी के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चा

सैमसंग ने 5जी के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैमसंग ने 5जी के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चा

इस बैठक में दक्षिण कोरिया के तीन मोबाइल कैरियर्स - एस के टेलीकॉम को., केटी कॉर्प, और एलजी यूप्लस कॉर्प के अधिकारियों के साथ अंतराष्ट्रीय भागीदारों जैसे वेरिजॉन वायरलेस, एटीएंडटी और एनटीटी डोकोमो के अधिकारी शामिल हुए।
कंपनी ने कहा, \"\"सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा विकसित किए गए नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों में से एक पहला 5जी स्टैंडर्ड इस 3जीपीपी सम्मेलन में पूरा कर लिया गया।\"\"
बयान में आगे कहा गया, \"\"यह आगामी चौथी औद्योगिक क्रांति के बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करने के लिए 5जी संचार के व्यावसायीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।\"\"
सैमसंग ने कहा कि बैठक में साझेदारों ने 5जी के व्यावसायीकरण के लिए अंतिम प्रौद्यौगिकियों की पुष्टि की है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...