पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Samsung अपने इन दो स्मार्टफोन्स पर दे रहा है 8000 रुपए तक कैशबैक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गैजेट डेस्क। सैमसंग ने OnePlus 6 को पीछे छोड़ने के लिए अपने दो स्मार्टफोन्स पर कैशबैक का ऑफर दिया है। कंपनी की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक गैलेक्सी S8 पर 8 हजार रुपए और गैलेक्सी A8 प्लस पर 5,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक के बाद गैलेक्सी एस8 की कीमत 37,990 रुपए और ए8 प्लस की कीमत 29,990 रुपए होगी।

 

सैमसंग ने यह घोषणा 'मोर देन जस्ट स्पीड' के टैगलाइन के साथ की है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में सुपर AMOLED डिस्प्ले और IP68 वॉटर प्रूफिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में देखें कैसे आप ले सकते हैं इस कैशबैक का फायदा.. और क्या हैं इस फोन के फीचर्स..

खबरें और भी हैं...