पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला की मौत

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनाउल्ला हक़ पर जम्मू जेल में बंद एक पूर्व भारतीय सैनिक ने हमला किया था.

पाकिस्तानी क़ैदी सनाउल्ला हक़ की चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर मौत हो गई.

स्थानीय पत्रकार विषभ भारती ने बताया कि सनाउल्ला की मौत कई अंगों के एकसाथ काम करना बंद कर देने की वजह से हुई.

उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनका पोस्टमार्टम कहां होगा और उनका शव पाकिस्तान कैसे ले जाया जाएगा.

चंडीगढ़ के एक होटल में रुके सनाउल्ला के परिजनों को उनकी मौत की ख़बर दे दी गई है.

हमले के बाद

तीन मई को उन पर भारतीय सेना के पूर्व सैनिक विनोद कुमार ने जम्मू की कोट बलवल जेल में घास काटने के दौरान हमला किया था.उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं. पहले तो उनका जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज किया गया. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ हवाई एंबुलेंस से लाया गया था.

भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की पाकिस्तान की एक जेल में हुई मौत के बाद यह घटना सामने आई थी.

सनाउल्ला हक़ पाकिस्तान के सियालकोट के निवासी थे. उन्हें 17 साल पहले भारत में गिरफ़्तार किया गया था. उन पर हत्या समेत कुल आठ मामले चल रहे थे. इनमें से दो में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

इस घटना को पाकिस्तान ने बदले की कार्रवाई बताया था. पाकिस्तान ने अपने उच्चायोग के अधिकारियों को कै़दी से मिलने की इजाज़त मांगी थी. उसकी इस मांग पर भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को सनाउल्ला से मिलने की इजाजत दे दी थी.

चंडीगढ़ पीजीआई में सनाउल्ला के परिजन भी उन्हें देखने आए थे.