पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल से 8 बेहद क़माल की तस्वीरें

जंगल से 8 बेहद क़माल की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनीष शुक्ला

बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए

हाल ही में मुंबई में हुए सेंक्चुरी वाईल्डलाईफ़ फ़ोटोग्राफ़ी अवार्डस 2014 और भारत की वाईल्डलाईफ़ सेंक्चुरी और नेशनल पार्क्स में खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया.

देखिए वो तस्वीरें जिन्हें बेहतरीन आंका गया.

दानिश शास्त्री की जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में खींची इस तस्वीर को पहला स्थान मिला.

तमिलनाडु के अन्नामलाई रिज़र्व में खींची गई कीर्थना बालाजी की इस तस्वीर में एक हाथी लोमड़ियों के झुंड को दौड़ाता नज़र आ रहा है.

रणथंभौर के टाईगर रिज़र्व में बालाजी लोगानाथन की खींची इस तस्वीर को तीसरा स्थान मिला. अक्सर कौवों को इस तरह छोटे परिंदो का शिकार करते देखा जा सकता है.

राजस्थान के सवाई माधोपुर के रेगिस्तान में अपने बिल से झांकती एक जंगली लोमड़ी की इस अदा को अपने कैमरे में कैद किया सचिन राय ने.

आदित्य सिंह की रणथंभौर में खींची गई इस तस्वीर को ज्यूरी की ओर से स्पेशल मेंशन मिला क्योंकि एक मादा बाघ और शावक की ऐसी तस्वीरें खींचने का अनुभव बहुत ही कम मिल पाता है.

बांधवगढ़ के टाईगर रिज़र्व में केन कॉग ल्यू ने इस रंगबिरंगी मक्खी की तस्वीर को उस पल निकाला जब ये मक्खी पानी पर अपने पैर जमाए अपने प्रतिबिंब को निहार रही थी.

जमीन पर, पर फैलाते इस उल्लू को अपने लेंस से कैद किया संजीत मंगत ने. ये तस्वीर शोकालिया राजस्थान की है जहां उल्लू ख़ासी संख्या में होते हैं.

कर्नाटक के कुद्रेमुख नेशनल पार्क में खींची इस तस्वीर में फ़ूड चेन का असली रूप सामने आ रहा है. हर परभक्षी एक बड़ा परभक्षी का आहार है और यही सच्चाई भी.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)