पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना: गांधी सेतु से बालू और पत्थर लदे ट्रकों का परिचालन बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.  महात्मा गांधी सेतु से बालू व पत्थर लदे ट्रकों का परिचालन बंद हो गया है। पटना की ओर आने वाले बालू लदे ट्रकों के चालान की जांच बिहटा में की जा रही है। जिनका चालान सेतु पार कर उत्तर बिहार की ओर जाने का है, उन ट्रकों को वापस कोईलवर पुल की ओर लौटाया जा रहा है। कोईलवर पुल पार करने वाले बालू लदे ट्रक आरा-छपरा गंगा सेतु पार कर उत्तर बिहार की ओर जा रहे हैं। वहीं, जहानाबाद, गया, मसौढ़ी की ओर से आने वाले गिट्टी लदे ट्रकों के चालान की जांच जीरोमाइल पर की जा रही है। जिन ट्रकों को उत्तर बिहार की ओर जाना है, उन्हें बख्तियारपुर की ओर भेजा जा रहा है।

 

 

- बख्तियारपुर की ओर जाने वाले ट्रक मोकामा स्थित राजेंद्र सेतु से उत्तर बिहार की ओर जा रहे हैं। इसके लिए दोनों प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार की देर रात से ट्रायल के तौर पर इसे लागू किया गया है। 

- गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मरम्मत कार्य चलने के कारण गांधी सेतु से भारी गाड़ियों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने का पत्र राज्य सरकार भेजा था। सेतु से बालू-गिट्टी लदे ट्रकों के परिचालन पर रोक से बाइपास पर जाम से राहत मिली है।

 

दो जगहों पर जांच
बिहटा :
ट्रकों को कोईलवर पुल की ओर लौटाया जा रहा है। ये ट्रक आरा-छपरा सेतु पार कर उत्तर बिहार की ओर जा रहे हैं।
जीरोमाइल : बख्तियारपुर की ओर ट्रकों को भेजा जा रहा है। ये ट्रक राजेंद्र सेतु से उत्तर बिहार की ओर जा रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...