पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवती के साथ गैंगरेप और जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद सारा देश गुस्से में। इसका विरोध जमकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर देखने मिल रहा है। इसी कड़ी में देश की टेनिस स्टार ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया पर एक शख्स ने उन्हें पाकिस्तानी करार देते हुए ये कह दिया कि उन्हें इस देश के बारे में कुछ बोलने का हक नहीं है। हालांकि, इसके बाद सानिया ने उस शख्स को बेहतरीन जवाब दिया। क्या लिखा था सानिया ने...
- सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, क्या ये वाकई में वही दयावान देश है, जैसा हम पूरी दुनिया में दिखाना चाहते हैं ? अगर अब भी हम अपने जेंडर, जाति, रंग और धर्म की परवाह किए बिना इस 8 बरस की बच्ची के लिए खड़े नहीं हुए तो इस संसार में फिर कभी खड़े नहीं हो पाएंगे। इंसानियत के लिए भी नहीं। मुझे घिन आती है।
तुम इस देश की नहीं हो सानिया
- सानिया की इस पोस्ट पर Kichu Kannan नाम के शख्स ने लिखा कि आदरणीय मैडम, आप किस देश की बात कर रही हैं? मैंने लास्ट टाइम आपके बारे में चैक किया तो पता चला आप पाकिस्तानी हैं। अब आप भारतीय नहीं रही हैं, क्योंकि आपने एक पाकिस्तानी से शादी की है। और अगर लिखना ही है, तो तब भी लिखिए जब पाकिस्तानी आतंकी हमारे लोगों को मार देते हैं।
सानिया ने दिया ये जवाब
पहली बात तो ये कि कोई किसी 'जगह' से शादी नहीं करता 'इंसान' से करता है। दूसरी बात ये कि तुम जैसा आदमी मुझे न बताए कि मैं किस देश के लिए खेलती हूं। मैं भारतीय हूं। भारत के लिए खेलती हूं और भारतीय ही रहूंगी। आप भी कभी धर्म और देश से उठकर देखें और इंसानियत के लिए खड़े हों।
आगे की स्लाइड्स में देखें, ये पूरे ट्वीट..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.