पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सानिया पर निगाहें, मिश्रित युगल सेमीफाइनल आज

सानिया पर निगाहें, मिश्रित युगल सेमीफाइनल आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत के टेनिस प्रेमियों की निगाहें आज सानिया मिर्जा पर होंगी, जो ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी.

सानिया मिर्जा अब इस प्रतियोगिता में एकमात्र भारतीय बची हैं.

लिएंडर पेस के पुरुष युगल में हारने के बाद रोहन बोपन्ना और कैटरिना श्रेबोतिक की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पराजित हो गई.

मिक्स्ड डबल्स में सानिया के पार्टनर रोमानिया के होरिया तेकाऊ हैं. इन दोनों ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं.

सेमीफाइनल में ये जोड़ी आस्ट्रेलिया की जेर्मिला गेजदोसोवा और मैथ्यू एबडन से भिडेगी.

ये मैच ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य कोर्ट माने जाने वाले राड लेवर कोर्ट पर होगा. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12.45 बजे शुरू होना है.

क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता वाले सानिया और तेकाऊ ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के एसाम उल हक कुरैशी और जर्मनी की जूलिया जार्जेस को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया था.

ये मैच महज 63 मिनट चला. पहले सेट में सानिया और तेकाऊ ने एक बार प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस ब्रेक करते हुए 28 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया.

अलबत्ता दूसरा सेट कुछ ज्यादा लंबा खींचा लेकिन इसे भी जीतने में खास मुश्किल नहीं हुई.

महिला युगल का फाइनल आज ही शाम को खेला जाना है. इसमें पहली सीड इटली की सारा इरानी और राबर्ट विंची का मुकाबला नंबर तीन जोड़ी रूस की एक्तेरीना माकारोवा और एलीना वैसनीना से है.

ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.15 से खेला जाना है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)