पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanitation Survey 2018: Bhopal Becomes The Second Most Clean City In The Country, Indore Again Prevailed

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : भोपाल बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर ने फिर से मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. राजधानी भोपाल एक बार फिर से देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में इंदौर प्रथम और भोपाल को दूसरा स्थान मिला है। पिछले साल की रैंकिंग में भी इन्हीं दोनों शहरों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं, इस सूची में चंडीगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मेयर आलोक शर्मा अौर नगर आयुक्त प्रियंका दास को स्वच्छता सर्वे में नंबर 2 आने पर बधाई दी है। 

-केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। मंत्री ने अपने ट्वीट में भोपाल और इंदौर के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। पुरी ने ये भी लिखा कि दोनों ही शहरों की जनता ने इस अभियान को जनआंदोलन में बदला और ये सफलता पाई। 

-भोपाल के लिए देश में दूसरा स्थान हासिल करना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। क्योंकि ये सर्वेक्षण देश के 4 हजार छोटे-बड़े शहरों में किया गया और इसके मापदंड काफी कड़े थे। 

 

अब भोपाल की बारी, नंबर वन की है तैयारी 

-स्वच्छता सर्वे में 4 हजार छोटे-बड़े शहरों में सर्वे किया गया। इसके लिए भोपाल नगर निगम ने काफी तैयारी की थी। अब भोपाल की है बारी, नंबर वन की है तैयारी है। मप्र की राजधानी भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की रैकिंग में दूसरे नंबर आया है। फरवरी मार्च में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्वच्छता सर्वे टीम ने शहर की स्वच्छता का सर्वे किया था। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा सहित निगम अफसर शामिल रहे थे।
- इस बार को हालांकि नगर निगम अफसरों को रैकिंग में टॉप पोजीशन मिलने की उम्मीद थी। ओडीएफ के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ ही शहर में साफ सफाई और प्रचार प्रसार में बेहतरीन अंक मिले हैं। बता दें कि 2017 स्वच्छता सर्वे में भोपाल दूसरे नंबर पर था, जबकि 2016 में भोपाल को 21वां नंबर मिला था। 

 

सीएम शिवराज ने भोपाल के साथ इंदौर को सराहा  
- स्वच्छता के लिए अथक प्रयास, जागरूकता और नियोजन ने इंदौर और भोपाल को शीर्ष बनाया ये हमारी नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल, उनकी टीम के साथ पूर्व इंदौर नगर निगम कमिश्नर श्री मनीष सिंह के परिश्रम का सुफल है। सभी को बधाई। 
- इसके साथ ही उन्होंने हमारे भोपाल के भाई-बहनों ने स्वच्छता के संकल्प को साकार किया और हमने देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान बनाए रखा है। इस उपलब्धि के लिए सभी नागरिकों, शहर के महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास और उनकी टीम को बधाई।

 

मेयर ने भोपाल की जनता का जताया आभार 
- भोपाल के मेयर आलोक शर्मा ने सभी भोपालवासियों को ह्रदय से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा, देश मे भोपाल स्वछता सर्वेक्षण 2018 में पुनः नंबर 2 पर बरकरार रहा हैं। भोपाल की जनता, समाजिक  संगठन ,निगम कर्मचारियों के सहयोग से कठिन  मुकाबले में हम नंबर 2 पर बरकरार रहे। 

 

सेकेंड क्लीन सिटी ऑफ इंडिया 

1- स्वच्छता सर्वे के पैरामीटर में इस बार सिटीजन फी़डबैक का वैटेज बढ़ा है। सर्वे के पैरामीटर उनका वैटेज और सर्वे के दौरान पूछे गए प्रश्नों की टूल कीट अटैच है।

2- पिछले सर्वे में इंदौर को 2000 में से 1807.72 और भोपाल को 1800.43 नंबर मिले थे। विशाखापट्‌टनम (1796.53), सूरत (1762.49) और मैसूर (1743.36) तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर थे।


सफाई के 2000 नंबर का ब्रेकअप
 म्यूनिसिपल डाक्यूमेंटे (900)  - इंदौर -875 -- भोपाल -829.58
 इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वेशन (500) - इंदौर- 435.78 -- भोपाल- 483
 सिटीजन फीडबैक एंड स्वच्छता एप (600) - इंदौर- 496.94 - भोपाल - 487.85
 3- इसके अलावा यह लीजेंड तय किए गए थे। इनमें इंदौर सभी में ग्रीन (यानि फुली एचिव्ड) था, जबकि भोपाल 100 पर्सेंट वेस्ट कलेक्टेड इस ट्रांसपोर्टेड में येलो (यानि पार्शली एचिव्ड) और शेष में ग्रीन था। इसमें अलग- अलग नंबर डिक्लेयर नहीं किए गए थे।

 

ये थे सर्वे के मुख्य बिंदु
- कॉलोनियों, बस्तियों, पुराना शहर, अव्यवस्थित और व्यवस्थित बसा क्षेत्र साफ है या नहीं?
- महिला और पुलिस पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट। क्या इन्हें बच्चे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- टॉयलेट की सफाई के साथ रोशनदान, जलप्रदाय, लाइट के इंतजाम।
- टॉयलेट एरिया में ड्रेनेज सिस्टम।
- टॉयलेट में स्वच्छ भारत मिशन के संदेश वाले होर्डिंग, बैनर, वॉल पेंटिंग।
- मार्केट में सफाई व्यवस्था।
- सब्जी, फल, मीट या फिश मार्केट में साइट कंपोस्टिंग, वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन और प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन सेंटर की जानकारी।
- सफाई को लेकर लगे साइन बोर्ड।
- रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था।
- मुख्य स्टेशन पर रेलवे ट्रैक या प्लेटफॉर्म के आसपास 500 मीटर क्षेत्र में कहीं खुले में शौच तो नहीं की जा रही?
- शहर में लगे डस्टबीन के बारे में जानकारी और उसके इस्तेमाल को लेकर जागरूकता।

 

इन बिंदुओं पर रहे बेस्ट 

 - डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन
 - इनफार्मल वेस्ट पिकर्स इंगेजमेंट
 - यूजर चार्ज फार वेस्ट कलेक्शन
 - ट्वाइज ए डे  स्विपिंग इन द सिटी
 - इंडिविजुअल हाउसहोल्ड टॉयलेट टारगेट
 - कम्युनिटी टॉयलेट - पब्लिक टॉयलेट टारगेट -
 - ओपन डिफेकेशन फ्री सिटी
 - 100 पर्सेंट वेस्ट कलेक्टेड इस ट्रांसपोर्टेड
 - स्टाफ वैकेंसी इन यूएलबी
 - वेस्ट ट्रक्स आर जीपीएस फिटेड
 - आईसीटी  बेस्ड स्टाफ अटेंडेंस
 - ई-लर्निंग कोर्सेस बाई यूएलबी स्टाफ
 - ऑपरेशनल वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट
 - सोर्स सेगरेशन ऑफ वेस्ट इन प्लेस

 

 

खबरें और भी हैं...