पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. पिछले एक साल में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग बढ़ाने के नाम पर 20 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करने के बाद भी ग्वालियर देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में जगह नहीं बना सका है। केन्द्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न श्रेणी में 51 शहरों की सूची जारी की है। उसकी टॉप-3 की सूची में पहले स्थान पर इंदौर, दूसरे पर भोपाल और तीसरे पर चंडीगढ़ ने जगह बनाई है। देश में 10 लाख की आबादी वाले शहरों की पांच श्रेणी में भी ग्वालियर का नाम नहीं है। अब नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा को उम्मीद है कि 20 मई को जारी होने वाली शेष शहरों की सूची में 27 वें पायदान से ऊपर ही रहेंगे।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 का सर्वे करने के लिए दिल्ली से 12 फरवरी को टीम आई थी। 12 दिन रहकर टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर सर्वे किया। उसके बाद आंकड़ों के साथ दिल्ली रवाना हो गई थी। तब उम्मीद जताई जा रही थी कि टॉप टेन की सूची में ग्वालियर स्थान बना लेगा। सर्वे सूची जारी होने के बाद ऐसा हो नहीं पाया। जबकि ऑनलाइन फीडबैक में ग्वालियर पहले नंबर पर आया था। ओडीएफ फ्री शहर पहले ही हो चुका है।
30 से 27 में आए, अब इंतजार ऊपर आने का
- साल 2016 में सिर्फ 73 शहरों को शामिल कर स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। उस वक्त ग्वालियर 30वें नंबर पर रहा था।
- साल 2017 में 434 सिटी को शामिल कर सर्वेक्षण हुआ। इस बार 30वीं पायदान से 27 नंबर पर शहर आ गया।
- साल 2018 में 4041 शहरों को शामिल कर सर्वेक्षण कार्य किया गया। अब उम्मीद टॉप 10 की थी, लेकिन संभावना खत्म हो गई।
| कैटेगरी | शहर |
| क्लीननेस बिग सिटी | विजयवाड़ा |
| फास्टेड मूवर बिग सिटी | गाजियाबाद |
| बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक | कोटा |
| बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस | नागपुर |
| बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट | नवी मुंबई |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.