पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संजय दत्त की बेटी ने हासिल की मास्टर डिग्री, 4 साल में डॉक्टरेट भी करेंगी कंप्लीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.   संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने मास्टर डिग्री कम्प्लीट कर की है। इस बात की जानकारी खुद त्रिशाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। त्रिशाला ने कनवोकेशन सेरेमनी की  एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल कर ली है और अगले चार साल में वे डॉक्टरेट करने जा रही हैं। बता दें कि त्रिशाला न्यूयॉर्क की हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। एक दिन पहले शेयर की थी केक की फोटो...

 

- एक दिन पहले यानी रविवार को त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर एक अनोखे केक की फोटो शेयर की थी, जिसमें उस विषय को दर्शाया गया था, जिसमें उन्होंने पढ़ाई की है। उन्होंने इसके साथ लिखा था, "प्री-ग्रैजुएशन डिनर...मैं कल तक का इंतजार नहीं कर सकती।"

 

संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला

 

- त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल से लॉ में ग्रैजुएशन कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, वे फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने 2014 में अपनी 'ड्रीम ड्रेसेस एक्सटेंशन' लाइन शुरू की। गौरतलब है कि त्रिशाला तब महज 8 साल की थीं, जब 1996 में उनकी मां ऋचा की डेथ ब्रेन ट्यूमर से हुई थी। मां के निधन के बाद से त्रिशाला मौसी ऐना के साथ रहती हैं।