पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में त्रिशाला ने अपनी कुछ फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज में उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। त्रिशाला ने शेयर की फोटो पर लिखा, 'I️ can’t wait for summer ☀️'. उनकी इस फोटो को सौतेली मॉम मान्यता ने लाइक किया और रिया पिल्लई के अलावा कुछ फैन्स ने भी फोटोज पर कमेंट्स लिखकर त्रिशाला की तारीफ की है। फैशन वर्ल्ड में आजमा रही हैं किस्मत...
- संजय और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला फिलहाल फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
- 2014 में उन्होंने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी। वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएशन भी कर चुकी हैं।
- बता दें, संजय और ऋचा शर्मा ने 1987 में शादी की थी। त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। ऋचा को ब्रेन ट्यूमर था, जिसकी वजह से 10 दिसंबर, 1996 को उनकी मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से ही त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी एना के साथ रहती है
संजय नहीं चाहते थे त्रिशाला फिल्मों में आए
- संजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो नहीं चाहते थे कि त्रिशाला कभी फिल्मों में आए। दरअसल वे चाहते थे कि त्रिशाला अच्छे स्कूल और कॉलेज में पढ़े और अपना करियर किसी दूसरी फील्ड में बनाएं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें त्रिशाला दत्त की ग्लैमरस फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.