पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Star Of Rajasthan Royal Win, Constables Son Sanju Samson Is Now A Rockstar

राजस्थान की जीत में चमका कॉन्स्टेबल का बेटा, कभी बना था सबसे कम उम्र का करोड़पति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स के ओपनर संजू सैमसन सुर्खियों में हैं। संजू ने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ आईपीएल के 11वें मैच में 92 रन की तूफानी इनिंग खेली। इस इनिंग की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरु को 218 रन का विशाल लक्ष्य दिया और डिफेंड करते हुए मैच 19 रन से जीत लिया। आपको बता दें कि संजू सैमसन ने क्रिकेट की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने नौकरी तक छोड़ दी थी।

 

बने थे यंगेस्ट करोड़पति...

- संजू सैमसन ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था। 2014 में राजस्थान रॉयल्स टीम ने संजू सैमसन का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करते हुए उन्हें 4 करोड़ रुपए दिए थे। तब उनकी उम्र 19 साल और 58 दिन थी। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे यंग करोड़पति क्रिकेटर बने थे। 2013 में उन्हें टीम ने 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था।

 

बनना चाहते थे आईपीएस ऑफिसर
- संजू के कोच बीजू जॉर्ज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि संजू कभी आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते थे। 

 

ऐसी है फैमिली
संजू के पिता दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल रहे। मां का नाम लिजी है। उनका एक बड़ा भाई सैली सैमसन है, जो केरल के लिए अंडर-25 क्रिकेट भी खेलते हैं।

 

श्रीसंथ ने करवाई IPL में एंट्री
श्रीसंथ ने संजू को उनके शुरुआती करियर में सबसे ज्यादा हेल्प की। कहा जाता है कि श्रीसंथ के कारण ही उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम में जगह मिली थी।

 

3 साल तक रहे राजस्थान रॉयल्स में
- 2013 से 2015 तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। 2015 के बाद राजस्थान टीम पर दो साल का बैन लग गया था। फिर 2016 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने खरीदा था और 2017 के सीजन में रिटेन रखा।

 

ऐसा था पूरा मैच

राजस्थान रॉयल्स ने रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल के ग्यारवें मैच में 19 रन से हराया। राजस्थान की ये 3 मैचों में दूसरी जीत है। 218 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में छह विकेट पर 198 रन ही बना सकी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 57 और मंदीप सिंह ने 47 रन बनाए। राजस्थान के श्रेयस गोपाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इससे पहले राजस्थान ने संजू सैमसन के 92 रनों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। सैमसन ने 2 चौके और 10 छक्के लगाए। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।


आगे की स्लाइड्स में देखें, संजू सैमसन की कुछ और फोटोज...