पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. बिग बॉस से लौटने के बाद हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली गई अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। पिंक कलर में पोस्ट हुई इस तस्वीर में सपना अपने देसी लुक से इतर बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। 18 घंटे पहले पोस्ट हुई इस तस्वीर को हजारों से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि सपना केवल हरियाणा या देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पॉपुलर हो गई हैं। उनका गाना 'तेरे आंख्या का यो काजल' लोगों के बीच खासा पॉपलर है। क्रिस गेल भी झूम चुके हैं सपना के गाने पर...
- अप्रैल में सपना चौधरी के गाने पर कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी झूमते नजर आए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
- यह वीडियो किसी स्टूडियो में शूट किया गया था। जिसमें गेल सफेद सूट में 'तेरे आंख्या का यो काजल' गाने पर ठुमके लगाते नजर आए।
- दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस गाने में सपना चौधरी के स्टेप को काफी हद तक कॉपी किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.