पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. फेमस शो साराभाई वर्सेज़ साराभाई सीरियल के एक्टर राजेश शर्मा पटना से 125 किमी दूर बर्मा गांव में खेती कर रहे हैं। बता दें, उन्होंने फिलहाल एक्टिंग फील्ड से दूरी बना ली है। वे गांव को स्मार्ट विलेज बनाने में लगे हैं। इसलिए उन्होंने खेती के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ, खेती भी शुरू कर दी है।
इसलिए कर रहे हैं खेती
- पटना में पैदा हुए राजेश के मुताबिक, वे एक बार पेड़ के नीचे बैठे थे। उस समय उन्हें एक आइडिया आया कि बर्मा गांव की हालत सुधारने में कुछ मदद की जाए।
- उसके बाद मैं गांव पहुंचा तो देखा यहां कोई सुविधाएं नहीं हैं। पानी, बिजली की भी व्यवस्था नहीं है।
- इस बात पर मैंने गांव को स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास शुरू क दिए। बिजली-पानी की व्यवस्था के लिए अधिकारियों से मिला।
- जानवरों का दूध निकालना, घास काटना, खेती करने के साथ-साथ मैं घर का पूरा काम भी करता हूं।
क्या है शून्य-बजट आध्यात्मिक खेती, इसी टेक्निक से खेती कर रहा है यह एक्टर...
- शून्य-बजट आध्यात्मिक खेती प्रकृति, विज्ञान, आध्यात्म एवं अहिंसा पर आधारित खेती की टेक्निक है।
- इस टेक्निक में रासायनिक खाद, गोबर खाद, जैविक खाद, केंचुआ खाद एवं जहरीले रासायनिक-जैविक केमिकल नहीं खरीदने होते, बल्कि केवल एक देसी गाय से 30 एकड़ खेती कर सकते हैं।
- इस टेक्निक में केवल 10% पानी एवं 10% बिजली की जरूरत होती है, मतलब 90% पानी एवं बिजली की बचत हो जाती है।
पहले शो में लिए थे 20 रीटेक
- राजेश 1998 में अपनी प्रेग्नेंट सिस्टर की देखरेख के लिए मुंबई आए थे।
- उन्होंने ग्रेजुएशन बिहार यूनिवर्सिटी से की। वो मुंबई के एक्स जेवियर कॉलेज से मास कम्नीकेशन करना चाहते थे। इस बीच उन्हें एक फ्रेंड के शो में एक छोटा सा रोल प्ले करने का ऑफिर मिला। ये शो बेस्ट सेलर रहा।
- राजेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे उसमें एक लाइन बोलनी थी। हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी कॉग्रेचुलेशन, ये रही आपकी टिकट...। इसे बोलने में मैंने 20 रीटेक लिए थे। इस रोल के लिए मुझे 1000 रु. मिले थे। हालांकि उस शूट में मुझे मजा आया था। यहीं मेरे एक्टर बनने की जर्नी शुरु हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.