पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीबीआई ने शारदा घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार में परिवहन मंत्री मदन मित्रा को शुक्रवार शाम गिरफ़्तार कर लिया है.
इसके अलावा सीबीआई ने सुदीप्तो सेन के वकील नरेश भलोटिया को भी गिरफ़्तार किया है.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पिछले तीन महीने से सीबीआई शारदा घोटाले में मदन मित्रा की संलिप्तता की जांच कर रही थी.
सीबीआई का कहना है कि इस जांच में मदन मित्रा को कई बार एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया लेकिन वे बहाना बनाते रहे और टालते रहे.
\'ताज्जुब नहीं\'इस पर अपनी प्रतिक्रिया में माकपा नेता नीलोत्पल बसु ने कहा, \"इसमें ताज्जुब की कोई बात नहीं है. मदन मित्रा गिरफ़्तारी से बचने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जा रहे थे. अब देखना है कि यह मामला कहां तक जाता है.\"
भारतीय जनता पार्टी के नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है, \"शारदा घोटाले के तार अब तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ रहे हैं. ममता बनर्जी को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.\"
ममता के क़रीबीतृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सासंद कुणाल घोष भी शारदा घोटाले में मुख्य आरोपियों में एक हैं.
सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि मदन मित्रा आरोपों से इनकार करते रहे हैं और न पेश होने के लिए बहाना बनाते रहे हैं. इसलिए कोई रास्ता नहीं बचा था.
इस साल नवंबर में शारदा चिट फंड घपले के प्रमुख अभियुक्तों में से एक तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष ने कोलकाता प्रेसीडेंसी जेल में खुदकुशी की कोशिश की थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.