पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआणंद। सरदार वल्लभभाई पटेल के करमसद स्थित पैतृक निवास में 31 साल से जल रही अखंड ज्योति बुझा दी गई है। अखंड ज्योति की जगह एलईडी बल्ब लगाया गया है। स्मारक की देखरेख सरदार पटेल स्मारक ट्रस्ट करता है। बदलाव को लेकर विवाद शुरू...
इस बदलाव को लेकर विवाद शुरू होता दिख रहा है। आणंद के सांसद दिलीप पटेल ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए ट्रस्ट के न्यासियों से इस्तीफा मांगा है। गुजरात कांग्रेस ने भी अखंड ज्योति पुन: जलाने की मांग की है। ट्रस्ट का कहना है कि राष्ट्रीय स्मारक के संरक्षण के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.