तमाड़ में 27 को सरहुल महोत्सव का आयोजन
तमाड़ | पूर्व कुलपति सह पद्मश्री स्व डॉ रामदयाल मुंडा को उनकी याद में तमाड़ में 27 मार्च को होने वाले प्रकृति पर्व सरहुल में 21 नगाड़ों की सलामी दी जायेगी। जिसमे पद्मश्री डॉ, मुंडा के सुपुत्र इकिर गुंजल मुंडा सरहुल सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। शनिवार को तमाड़ हाई स्कूल मैदान में आदिवासी समाज की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुखिया दमयंती मुंडा की अध्यक्षता में की गई बैठक में सर्व सम्मति से कार्यक्रम का अनुमोदन किया गया। बैठक में सामजिक कार्यकर्ता रतन सिंह मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरहुल के रूप में आदिवासियों को विरासत में मिली प्रकृति की इस पारंपरिक संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। इस दौरान दस पाहनों द्वारा पूजा की जायेगी, तत्पश्चात नृत्य-गीत के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तमाड़, बुंडू एवं अड़की के विभिन्न पंचायतों में प्रतिनिधि नियुक्त कर जिम्मेवारी सौंपी गई है। बैठक में मुख्य रूप से मधुसूदन मुंडा, भगीरथ सिंह मुंडा, सुशील कुमार नाग, हीरा मुण्डा, श्रवण मुण्डा, जीतराय सिंह मुण्डा, रंजन सिंह मुण्डा, सीता देवी, अनिता देवी , शारदा नाग, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, सजन सिंह मुण्डा, पुर्णचन्द्र, श्रीकान्त, हाराधन सिंह मुण्डा, बाबूलाल सिंह मुण्डा, गौराचांद सिंह मुण्डा, कृष्ण मुण्डा, सहदेव सिंह मुण्डा, ललित सिंह मुण्डा आदि लोग शामिल हुए।