पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंIndian Airforce Recruitment 2018: 10-12 वी पास विधार्थियों के लिए खुशखबरी भारतीय वायु सेना ने लोअर डिवीजन क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ, और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है. इस भर्ती के लिए भारतीय वायु सेना ने नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 145 पदों पर होना है. आवेदन प्रक्रिया जारी है. और 10 वी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19.04.2018 है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो नीचे दी गई जानकारी पढ़ें।
भारतीय वायु सेना मल्टीटास्किंग स्टाफ, लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य पदों की संख्या -कुल पदों की संख्या-145
-मल्टीटास्किंग स्टाफ
-लोअर डिवीजन क्लर्क
-हिंदी टाइपिस्ट
-चित्रकार
-फायरमैन
-कारपेंटर
-पेंटर
-टेलर
-कुक
-कॉपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर
आवेदन करने के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
LDC के लिए 12वी पास होना अनिवार्य है और इंग्लिश टाइपिंग 35wpm तथा हिंदी टाइपिंग 30wpm. Draughtsman grade-II के लिए 10 वी पास और मकेनिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल ड्राइंग या सिविल इंजीनियरिंग होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वी या 12वी पास होना अनिवार्य है। भारतीय वायु सेना ने अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 साल अधिकतम 27 साल निर्धारित की है। आवेदन करने के लिए आंपको कोई एप्लिकेशन फीस नही देना होगी आवेदन आंप ऑफलाइन माध्यम से कर सकते है। इसके लिए आपको एप्लिकेशन फॉर्म जमा करना होगा।
फॉर्म के साथ आपको संबधित दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र आदि की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी जमा करानी होगी उममीदवारों का चयन स्किल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट और फिज़िकल टेस्ट के आधार पर होगा. चयनित उममीदवारों का अधिकतम वेतन 25500 और न्यूनतम वेतन 81100 प्रतिमाह होगा। अधिक जानकारी के लिए आंप भर्ती अधिसूचना की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10801_99_1718b.pdf से जानकारी ले सकते है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.