पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

असिस्टेंट इंजीनियरों के लिए सुनहरा अवसर, राजस्थान में 916 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे लोगो के लिए एक अछि खबर! राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग बड़े पैमाने पर इन पदों के लिए भर्ती करेगी. यह भर्ती कुल 916 असिस्टेंट इंजीनियर (AEN) के पदों पर होगी। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान पे मैट्रिक लेवल (L - 14) के आधार पर तय किया है। आवेदक का बी.ई. (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल) होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु सीमा भी निर्धारित की गयी है जिसके तहत 21 से 40 वर्ष की उम्र के लोग ही आवेदन करने योग्य हैं। तथा, सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गयी है। आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से 29 मई 2018 तक चलेगी। इसके आलावा आवेदक को आवेदन करने से पहले नौकरी से तमाम जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। तो आईए जानते है की कैसे करें आवेदन और आवेदन से जुडी अधिक जानकारियां :

विभाग का नाम : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम : असिस्टेंट इंजीनियर
कुल पद : 916 पद
आयु सीमा : 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच
शैक्षणिक योग्यता : मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से बी.ई. (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल)
वेतनमान : पे मैट्रिक्स लेवल 14 (L-14) के अनुसार तय किया जायेगा
चयन प्रक्रिया : आवेदक का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा

आवेदन फीस
सामान्य वर्ग : 350 रुपए
ओबीसी वर्ग : 250 रुपए
एससी और एसटी वर्ग : 150 रुपए
आवेदन की अंतिम तिथि : 29 मई, 2018

कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले अभ्यर्थी को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyonline पर जाना होगा
2. फिर वेबसाइट पर निचे दिए गए Apply Online के टैब पर क्लिक करना होगा
3. क्लिक करने के बाद एक लॉगिन पेज खुलेगा उस पेज में आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा
4. उसके बाद Register पेज पर आप अपनी साड़ी डिटेल्स डाले और Submit करें
5. Register करने के बाद आप लॉगिन करें और Apply Online  की प्रक्रिया शुरू कर दें
 

नौकरी की अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक क्लिक करें :
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/91A43C6EBEF14BBDB3A2E2E19A654C0F.pdf

हालाँकि, परीक्षा का स्थान कथित तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है परन्तु राजस्थान लोक सेवा आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा राजस्थान के संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित की जा सकती है। परीक्षा स्थान की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि के उपरान्त शीग्र ही घोषित की जाएगी तथा आयोग का कहना है की परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम जल्द से जल्द वेबसाइट पर दाल दिया जायेगा। इसलिए अभ्यर्थी समय समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें
अधिक सरकारी नौकरी के लिए क्लिक करें

खबरें और भी हैं...