पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजस्थान सरकार लगातार सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने में लगी है और अब एक बार फिर सरकारी नौकरी तलाशने वालों के लिए अच्छी खबर है, राज्य सरकार के बजट में भारतियों की घोषणा के बाद राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड ने 11 हजार 225 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. गौरतलब है की बजट घोषणा के बाद अलग अलग विभाग अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड को अभ्यार्थनायें भेज रहे थे जिसके बाद इनको मंजूरी दे दी गयी है. इस भर्ती प्रक्रिया में लिपिक ग्रेड 2 (Clark Grade-II) के पदों पर 10 मई से आवेदन किया जा सकेगा. परीक्षा की स्कीम के अनुसार दो फेज में परीक्षा होगी.
आवेदन कैसे करें
1. rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और Recruitment Advertisement पर क्लिक करें
2. Apply Online पर क्लिक करें
3. आवेदन करने से पहले विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ लें
4. ऐप्लिकेशन फॉर्म को ऑनलाइन भरने के लिए Online Application पर क्लिक करें।
5. आवश्यक दस्तावेज अटैच करने और डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
आवेदन की पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं :
http://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/FullAdvt_LDC2018_1393_160418_1.pdf
परीक्षा के ये होंगे मानक
भर्ती परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू हो जाएगी. आवेदकों को 8 जून रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा. भर्ती की विज्ञप्ति के अनुसार 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है. अधिकत आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. पिछले 3 सालों में लिपिक ग्रेड-2 की परीक्षा का आयोजन नहीं होने के कारण सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की दूट दी जाएगी.
भर्ती परीक्षा सितंबर में संभावित
बोर्ड के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी के बाद इसी साल सितंबर में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा. परीक्षा की स्कीम के अनुसार दो फेज में परीक्षा होगी. पहले फेज में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञन और गणित विषय का एक पेपर और सामान्य हिंदी और अंग्रेजी का दूसरा पेपर होगा. दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे जिनके लिए अभ्यर्थी को 3-3 घंटे का समय मिलेगा.दूसरे फेज में नि:शक्त व्यक्तियों से भिन्न अभ्यर्थियों के लिए कम्पयूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा होगी. इसमें गति और दक्षता के लिए 10-10 मिनट का टेस्ट होगा और दोनों के लिए 25-25 अंक निर्धारित होंगे.बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत के अनुसार भर्ती प्रकिया के संबंध में आवेदनकर्ता बोर्ड की वेबसाइट अथवा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं. इस संबंध में बोर्ड के टेलीफोन नंबर 0141-2722520 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.