पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

RPSC राजस्थान में सीनियर टीचर्स के लिए 8162 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आवेदन से पहले पढ़ें ये महत्वपूर्ण बातें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर्स के लिए वैकेसी निकाली है। वैकेंसी Sr. Teacher Grade II Comp के लिए निकाली गई है। आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर सेकेंडरी एजुकेशन डिपॉर्टमेंट में 8162 खाली पदों पर नई नियुक्ति के लिए आवेदन जारी किया है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आवेदन करने से पहले जान लें इन पदों के लिए क्या है आवश्यक योग्यता, कैसे कर सकते हैं आवेदन, क्या है आवेदन की आखिरी तारीख और कैसे कर सकते हैं आवेदन? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

पद का नाम : सीनियर टीचर (नॉन- टीएसपी क्षेत्र)
विभाग : राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी), अजमेर
पदों की संख्या :8162
जॉब लोकेशन :राजस्थान
विज्ञापन संख्या : 08 / परीक्षा/प्रधानाध्‍यापक (मा.वि.) 2018-19

महत्वपूर्ण तिथियां : इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को कुछ तारीखों को ध्यान में रखने की जरूरत हैं। जैसे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख, आवेदन की आखिरी तारीख, फॉर्म सब्मिट की आखिरी तारीख आदि।

आवेदन आरंभ होने की तारीख : 10 मई 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 9 जून 2018 (रात 12 बजे तक)
ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट की आखिरी तारीख: 10 जून से 16 जून 2018

आवेदकों की उम्र-सीमा : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र-सीमा 1 जनवरी 2018 तक न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों में मुताबिक दिया जाएगा। जैसे राजस्थान के रहने वाली SC/ ST/ OBC उम्मीदारों को अधिकतम उम्र-सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं राजस्थान निवासी SC/ ST/ OBC महिला उम्मीदारों को अधिकतम उम्र-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं विकलांग उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
पदों का विवरण : आयोग ने विषय के मुताबिक अलग-अलग विषयों के लिए पदों का विभाजन किया है। आयोग द्वारा संस्कृति, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, पंजाबी, उर्दू, अंग्रेजी विषयों के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। विषय के मुताबिक पदों का विवरण इस प्रकार हैं। हिंदी (1507), अंग्रजी (788), विज्ञान (1128), गणित (699), सामाजिक विज्ञान (1878), संस्कृत (1952), उर्दू (117), पंजाबी (89), सिंधी (04)
आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता विषय के मुताबिक अलग-अलग है। जैसे सीनियर टीचर (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और सिंधी) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय को ऑप्शनल विषय के रूप में रखने के साथ-साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों के पास नैशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
सीनियर टीचर (विज्ञान) : इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किन्हीं दो विषयों में जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, ज़ूऑलजी, बॉटनी, माइक्रो बॉटनी, बॉयो-टेक्नॉलजी और बॉयो-केमिस्ट्री ऑप्शनल विषय के तौर पर रखते हुए मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों के पास नैशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन से डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
सीनियर टीचर (सामाजिक विज्ञान) : इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों के पास संबंधित विषय जैसे की इतिहास, भौगोलिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और फ़िलॉसफ़ी में से किन्हीं दो विषयों को वैकल्पिक विषय के तौर पर रखते हुए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से टीचर्स ट्रेनिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण लिंक:
आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट :
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements/74FB00F82B814907BB79EEF840FC456E.pdf
आधिकारिक वेबसाइट : https://rpsc.rajasthan.gov.in/news
यहां करें अप्लाई : https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyredirect 
अधिक सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरें और भी हैं...