पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइलाहबाद बैंक में आर एस ई टी आई संकाय RSETI Faculty के साथ-साथ वॉचमैन-कम-गार्डेनर Watchman-cum-Gardener के पद पर भर्ती जारी की गई है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मई 2018 है। कोई भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें RSETI ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक पहल है, जो देश के हर जिले में उद्यमिता विकास के लिए तैयार ग्रामीण युवाओं के प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन प्रदान करने के लिए समर्पित बुनियादी ढांचे के लिए है। आर.एस.ई.टी.आई का प्रबंधन भारत सरकार और राज्य सरकारों से सक्रिय सहयोग वाले बैंकों द्वारा किया जाता है। इसी कड़ी में इलाहबाद बैंक की ओर से RSETI फैकल्टी के साथ-साथ वॉचमैन-कम-गार्डेनर के खाली पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
पद का नाम : एस.ई.टी.आई संकाय RSETI Faculty और वॉचमैन-कम-गार्डेनर Watchman-cum-Gardener
पदों की संख्या : 3 पद
एस.ई.टी.आई संकाय RSETI Faculty : 2 पद (दुमका एवं गोड्डा ब्रांच Dumka & Godda Branch)
वॉचमैन-कम-गार्डेनर Watchman-cum-Gardener : 1 पद (गोड्डा ब्रांच Godda Branch)
आवेदन की आखिरी तारीख : 30 मई 2018
शैक्षणिक योग्यता
एस.ई.टी.आई संकाय RSETI Faculty : B.S.W/B.A/B.Com/B.Sc. के साथ कंप्यूटर और बेसिक एकाउंट्स का ज्ञान होना ज़रूरी है।
वॉचमैन-कम-गार्डेनर Watchman-cum-Gardener : 7वीं पास
वेतनमान
एस.ई.टी.आई संकाय RSETI Faculty : 20 हज़ार रूपए महीना
वॉचमैन-कम-गार्डेनर Watchman-cum-Gardener : 6 हज़ार रूपए महीना
आयु सीमा
सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को अपने अनिवार्य दस्तावेज़ आवेदन के साथ जोनल मैनेजर, इलाहाबाद बैंक, देवघर जोन के पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
ऐसे होगा चयन
RSETI फैकल्टी- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और PD के आधार पर किया जायेगा.
वाचमैन कम गार्डेनर- उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा.
सरकारी नौकरी की लिस्ट Get Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.