अरूणाचल प्रदेश पुलिस विभाग Arunachal Pradesh Police Department ने कुक Cook, सफाईकर्मी, Sweeper, बार्बर Barber और जल वाहक Water Carrier के पदों पर निकाल सरकारी नौकरी। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन ही किए जा सकेंगे। आवेदन 31 मई 2018 से पहले करने होंगे क्योंकि 31 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख है। जो कोई भी इच्छुक उम्मीदवार है वो इस पोस्ट के लिए मांगी गई अहिर्ताएं पढ़ने के बाद खुद को पात्र पाने पर अप्लाई कर सकता है। कुल 82 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। चुने गए अभ्यर्थी को ईटानगर में नियुक्ति दी जाएगी। चलिए हम आपको यहाँ बाबते है की इस नौकरी के लिए आवेदन करने की क्या-क्या शर्तें है
पद का नाम और संख्या
कुक (Cook) : 34 पद
जल वाहक (Water Carrier) : 16 पद
सफाईकर्मी (Sweeper) : 16 पद
बार्बर (Barber) : 16 पद
कुल पदों की संख्या : 82 पद
शैक्षिक योग्यता
8वीं पास कोई भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकता है।
वेतनमान : 18,000 - 56,900 रूपए
आवेदन की अंतिम तारीख : 31 मई 2018
आयु सीमा
1 जनवरी 2018 को अभ्यर्थी की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
इन तमाम पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को तमाम दस्तावेज़ों के साथ अपना आवेदन The Director General of Police Police Headquarters, Itanagar Arunachal Pradesh' इस पते पर भेजना होगा या फिर पीएचक्यू इटानगर में जाकर खुद भी जमा कराया जा सकेगा। लेकिन याद रहे कि आवेदन करने की आखिर तारीख 31 मई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 रूपए
एपीएसटी उम्मीदवारों को 10 रूपए शुल्क देना होगा
ऐसे होगा चयन
ट्रेड टेस्ट, मेरिट लिस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही अभ्यर्थी को चुना जाएगा। लिखित परीक्षा में आवेदक को हर विषय में 33 फीसदी नंबर लाने अनिवार्य हैं तो वही कुल 45 फीसदी अंक ज़रूरी है। किसी भी तरह की कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं होगी। वही लिखित परीक्षा से पहले ट्रेड टेस्ट होगा। जिसमें आवेदक को Good, Average या Poor के आधार पर चुना जाएगा। जिस उम्मीदवार को Poor बेंचमार्क मिलेगा वो लिखित परीक्षा के लिए पात्र नहीं होगा।