पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असम पुलिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल के पद पर निकली सरकारी नौकरी, कुल 5494 भर्ती होंगी

असम पुलिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल के पद पर निकली सरकारी नौकरी, कुल 5494 भर्ती होंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगर आप पुलिस मे भर्ती की तैयारी कर रहे हो तो ये आपके लिए एक अच्छी ख़बर है। असम पुलिस (Assam Police) विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दे रही है। विभाग में कॉन्स्टेबल (Constable) के पदों पर बंपर भर्तियां निकलीं है। कुल 5,494 पदों पर भर्तियां निकालीं गई हैं। जिनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जून है। कोई भी 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। लेकिन आवेदन करने से पहले पोस्ट से संबंधित सभी जानकारियां ज़रूरी ले लें। ताकि कोई भूल न हो। आयु सीमा में छूट, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक माप से संबंधित सभी जानकारियां हम आपको दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

पद का नाम : कॉन्स्टेबल (Constable)

कुल पदों की संख्या : 5,494
अन-आर्म्ड ब्रांच (Unarmed Branch) : 1,851
आर्म्ड ब्रांच (Armed Branch) : 3,643

शैक्षिक योग्यता
आर्म्ड ब्रांच (Armed Branch) : इच्छुक उम्मीदवार को 10वीं पास होना ज़रूरी है
अन-आर्म्ड ब्रांच (Unarmed Branch) : इच्छुक उम्मीदवार को 12वीं पास होना ज़रूरी है

आयु सीमा
18 से 25 साल के बीच का अभ्यर्थी इन पदों  के लिए अप्लाई कर सकता है।

आयु सीमा में छूट
कानून के तहत नियमों का पालन करते हुए आयु सीमा में छूट भी दी गई है। SC\ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट तो वही OBC\MOBC  उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिली है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 2 जून 2018

ऐसे करें आवेदन
इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। जिसके लिए लिंक 2 मई से एक्टिव हो चुका है। लेकिन याद रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जून है लिहाज़ा उससे पहले ही आवेदन अवश्य कर दें।
 

आवेदन शुल्क
किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगाया गया है।
वेतनमान (Pay Scale) : 14,000- 49,000/- +ग्रेड पे. 5,600 रूपए

ऐसे होगा चयन
शारीरिक मानकों का परीक्षण और शारीरिक दक्षता के परीक्षण के आधार पर इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार का चुनाव होगा।

यूं तो तमाम जानकारी हमने आपको दे दी है लेकिन किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने से पहले पूरा ऑफिशियल विज्ञापन जरूर पढ़े
नौकरी का ऑफिशियल विज्ञापन पढ़ने के लिए क्लिक करें
सरकारी नौकरी की लिस्ट, Click for List of Sarkari Naukri

खबरें और भी हैं...