पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछत्तीसगढ़ पुलिस chhattisgarh Police में नौकरी पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और आवेदन मांगे है। इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जून 2018 है। लेकिन आवेदन से पहले ये जानना ज़रूरी है कि अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए तय योग्यता मानदंडों और दूसरी अहिर्ताओं को पूरा करता हो। उसके बाद ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने चाहिए। यहां हम आपको जानकारी दे रहे है कि इस पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आयु सीमा में छूट, आवेदन की प्रक्रिया और आवेदन शुल्क क्या है।
पद का नाम और संख्या
आरक्षक (दूरसंचार) Constable (Telecom) : 151 पद
आरक्षक (एमटी) Constable (MT) : 02 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर Data Entry Operator : 01 पद
आवेदन भरने की आखिरी तारीख : 14 जून 2018
शैक्षिक योग्यता
आरक्षक (दूरसंचार) : भौतिक, रसायन और गणित विषय के साथ 12वीं छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण होनी चाहिए
आरक्षक (एमटी) : 12 वी पास अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर : 10वीं या 12वीं पास होना ज़रूरी है। साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक साल का डिप्लोमा ज़रूरी है।
वेतनमान
आरक्षक (दूरसंचार) और आरक्षक (एमटी) के पदों के लिए 19500-62000
डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए 22400-71200
आयु सीमा
आरक्षत और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2018 को 18 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट
एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट तथा महिलाओं को 10 साल की छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट WWW. CGPOLICE.GOV.IN पर जाकर इस पद के लि ए आवेदन किया जा सकता है। लेकिन आवेदन से पहले इस पोस्ट से संबंधित पूरी जानकारी लेनी ज़रूरी है।
नौकरी की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
चयन प्रक्रिया
चयन प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक दक्षता की जांच, लिखित परीक्षा और अन्य ट्रेड के लिए संबंधित ट्रेड में दक्षता की परीक्षा के आधार पर होगा। हालांकि डाटा एंट्री ऑपरेटर के उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता का टेस्ट नहीं देना होगा।
सरकारी नौकरी लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.