पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजधानी दिल्ली के प्लानिंग डिपार्टमेंट Delhi Planning Department में डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, सिस्टम एनालिस्ट, यंग प्रोफेशनल और इंटर्न के पदों के लिए भर्तियां निकलीं हैं जिसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वो 5 जून से पहले आवेदन करें दे क्योंकि 5 जून अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। ये नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। जिसकी अवधि 1 साल की होगी। आवेदन करने से पहले नौकरी की पूरी जानकारी अवश्ये ले, तो चलिए जानते है इस सरकारी नौकरी के क्या-क्या शर्ते है
पद का नाम और संख्या
डायरेक्टर (Director) : 1 पद
जॉइंट डायरेक्टर (Joint Director) : 2 पद
डिप्टी डायरेक्टर (Deputy Director) : 2 पद
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट (Sr. System Analyst) : 1 पद
सिस्टम एनालिस्ट (System Analyst) : 1 पद
यंग प्रोफेशनल (Young Professional) : 6 पद
इंटर्न (Interns) : 5 पद
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 5 जून 2018
शैक्षिक योग्यता
1. जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, डायरेक्टर :- प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से इकोनॉमिक्स / स्टेटिस्टिक्स/ मैथ्स/ कॉमर्स/ पब्लिक पालिसी/ ऑपरेशन रिसर्च / मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट
2. सीनियर सिस्टम एनालिस्ट :- एमसीए / बीटेक / बीई (कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)।
3. सिस्टम एनालिस्ट :- इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में डिग्री.
4. यंग प्रोफेशनल :- स्टेटिस्टिक्स / ऑपरेशन रिसर्च / मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स / एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स में ग्रेजुएट या इकोनॉमिक्स / मैथ्स / कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट होना ज़रूरी है
5. इंटर्न :- किसी भी विषय में ग्रेजुएट
अधिकतम आयु सीमा
डायरेक्टर : 55 साल
जॉइंट डायरेक्टर : 50 साल
डिप्टी डायरेक्टर : 45 साल
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट : 35
सिस्टम एनालिस्ट : 30 साल
यंग प्रोफेशनल : 32 साल
इंटर्न : 30 साल
आवेदन कैसे करें
कोई भी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन इन पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। अप्लाई करने के लिए प्लानिंग विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर मौजूद अप्लीकेशन फार्म आपको भरना होगा। वही फार्म की एक कॉपी स्पेशल सेक्रेटरी प्लानिंग डिपार्टमेंट, एनसीटी सरकार दिल्ली 6वें लेवल, बी - विंग, दिल्ली सचिवालय, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली 110002 के पते पर 5 जून 2018 शाम 5 बजे तक भेजनी होगी। आवेदन एक से ज्यादा पोस्ट के लिए भी किया जा सकता है लेकिन आवेदन शुल्क हर पोस्ट के लिए अलग अलग देना होगा।
आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करने
सरकारी नौकरी की लिस्ट Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.