पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानि की डीआरडीओ DRDO ने वैज्ञानिक - बी की भर्ती का आयोजन किया है जो लोग इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो 1 जून तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 41 पदों पर भर्तियां आमंत्रित की गयी हैं जिसमे 28 साल से कम उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदनकर्ता के पास कम से कम बेचलर की डिग्री होना आवश्यक है. आवेदन शुल्क 100 रूपए निर्धारित किया गया है जबकि कुछ जाति और वर्गों को विशेष छूट भी दी गयी है उसके लिए आप अधिसूचना पूरी तरह से पढ़ लें. चलिए अब आपको बताते हैं की इस अधिसूचना में क्या क्या बाते खास हैं.
पद का नाम : वैज्ञानिक - बी (Scientist - B)
अधिसूचना का विवरण
कुल 41 पदों पर भर्तियां आमंत्रित की गयी है
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियर के लिए टेक्नीकल, इलेक्ट्रॉनिक में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री में फर्स्ट क्लास से पास होना जरुरी है
कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर के लिए टेक्नीकल , इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री में फर्स्ट क्लास से पास होना जरुरी है
पदों की संख्या (कुल 41 पद)
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियर की जनरल कैटगरी में 12 वैकेंसियां हैं
ओबीसी में 6, एससी के लिए 3, एसटी के लिए 01 वेकैंसी है
कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर की जनरल कैटगरी में 10 वैकेंसियां हैं
ओबीसी में 5, एससी के लिए 3, एसटी के लिए 01 वेकैंसी है
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीक : 12 मई 2018
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 1 जून 2018
डीआरडीओ ने शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 1 जून 2018
आवेदन शुल्क
परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द किया जायेगा
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 आवेदन शुल्क रखा गया है
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति महिला, शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को छूट दी गयी है
आप डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग और ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
आयु सीमा
इन पोस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 साल निर्धारित की गयी है।
आयु सीमा 1 जनवरी 2018 के आधार पर निर्धारित की जाएगी
आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
सरकारी नौकरी लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.