पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर दिल्ली कैंट बोर्ड Delhi Cantonment Board दे रहा है। बोर्ड के सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में कई पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। फायरमैन, मटेरियल असिस्टेंट, असैनिक मोटर ड्राइवर, कुक, आशुलिपिक ग्रेड-II, मल्टी टास्किंग स्टाफ, वेंडर समेत कई पद हैं जिनके लिए आवेदन किया जा सकता है। कुल 18 पदों के लिए अफ्लाई करने की आखिरी तारीख 2 जून 2018 है। वही किस-किस पद के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की प्रक्रिया क्या है इसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
पदों का नाम और संख्या
फायरमैन (Fireman) : 5 पद
मटेरियल असिस्टेंट (Material Assistant) : 3 पद
असैनिक मोटर ड्राइवर (Civil Motor Driver) : 1 पद
कुक (Cook) : 2 पद
आशुलिपिक ग्रेड-II (Stenographer) : 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff) : 5 पद
वेंडर (Vendor) : 1 पद
कुल पदों की संख्या : 18 पद
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 2 जून 2018
शैक्षिक योग्यता
फायरमैन, मल्टी टास्किग स्टाफ और वेंडर के पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले शारीरिक क्षमता जांच होगी उसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। अगर अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता जांच में असफल पाया जाता है तो आगे की परीक्षा नहीं होगी। WWW.INDIANARMY.NIC.IN पर लॉग इन कर जानकारी ले सकते हैं।
वेतनमान
फायरमैन : 19900-63200
मटेरियल असिस्टेंट : 29200-92300
सीएमडी (ओजी) : 19900-63200
कुक : 19900-63200
स्टेनो जीडीई : 25500-81100
एमटीएस : 18000-56900
वेंडर : 18000-56900
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए इंडियन आर्मा की ऑफिशियल वेबसाइट WWW.INDIANARMY.NIC.IN पर जाना होगा। जहां इन पदों पर भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल मौजूद हैं। जिन्हे अच्छी तरह पढ़ने के बाद इन पदों पर अप्लाई किया जा सकता है।
आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
ऐसे होगा चयन
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। हालांकि सिर्फ तीन पदों फायरमैन, मल्टी टास्किग स्टाफ और वेंडर के लिए लिखित परीक्षा से पहले शारीरिक क्षमता जांच भी होगी। उसमें सफल होने पर ही लिखित परीक्षा ली जाएगी। इन पदों पर इंटरव्यू नहीं होगा। वही भूतपूर्व सैनिक, विकलांग और खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पदों को पहले भरा जाएगा
सरकारी नौकरी लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.