पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंडियन नेवी Indian Navy ने नाविक Sailor के पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं पास कोई भी अविवाहित अभ्यर्थी इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है। आवेदन 14 मई 2018 से शुरू हो चुके हैं और आखिरी तारीख 27 मई है लिहाज़ा आयु सीमा, योग्यता, शारीरिक दक्षता की जानकारी लेने के बाद इन पदों के लिए आवेदन किये जा सकते हैं। 1 अक्टूबर 1993 से 30 सितंबर 2001 के बीच जन्मा कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकता है।
पद का नाम : सेलर (नाविक) Sailor
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 27 मई 2018
शैक्षिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी को म्यूज़िक इंस्टूमेंट का ज्ञान भी होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता
उम्मीदवारों को 1.6 किमी. की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। 20 स्क्वाट अप और 10 पुश अप करने होंगे। साथ ही न्यूनतम ऊंचाई 157 से.मी होनी चाहिए।
आयुसीमा
1 अक्टूर 1993 से 30 सितंबर 2001 के बीच जन्मा कोई भी अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।
वेतनमान
1 साल की ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थी को 14 हज़ार 600 रूपए दिए जाएंगे। अवधि पूरी होने के बाद 21 हज़ार 700 से 69 हज़ार 100 रूपए का वेतनमान मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
कोई भी इच्छुक उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहता है वो इंडियन नेवी की अधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। इस वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। जिसे पढ़ने के बाद ही अभ्यर्थी अप्लाई करे।
ऐसे होगा चयन
किसी भी अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। preliminary test 9 से 13 जुलाई 2018 के बीच होगा।
चयन के बाद एक साल की होगी ट्रेनिंग
नाविक के पद पर चयन के बाद एक साल की ट्रेनिंग होगी। 15 हफ्तों की ट्रेनिंग ओडिशा में होगी तो वही 26 हफ्तों की स्पेशल ट्रेनिंग मुंबई में होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें
सरकारी नौकरी की लिस्ट, Click for Sarkari Naukri List
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.